रोहा तिवा वीर राजा जौंगालबलहु पर्यटन स्थल का पर्यटन मंत्री अजंता नेउग ने भ्रमण कर निर्माण कार्य का लिया जायजा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा तिवा वीर राजा जौंगालबलहु पर्यटन स्थल का पर्यटन मंत्री अजंता नेउग ने भ्रमण कर निर्माण कार्य का लिया जायजा



सोयल खेतान, रोहा


मुख्यमंत्री आगामी दिनों में करेंगें उद्घाटन।


युवाओं के लिए बजट में सरकार लायेगी हॉम स्टेय पॉलिसी।


रोहा स्थित एतिहासिक तिवा वीर राजा जौंगालबलहु पर्यटन स्थल का पर्यटन मंत्री अजंता नेउग ने दौरा कर निर्माण कार्य का लिया जायजा।

     तिवा स्वायत्व परिषद, तिवा छात्र संघ, जौंगालबलहु दिवस उदजापन समिति सहित तिवा जातीय दल संगठनों के आग्रह पर राज्य सरकार पर्यटन विभाग द्वारा तिवा वीर जौंगालबलहु क्षेत्र को पर्यटन स्थल तौर रूपांतरित करने के उद्देश्य से प्राय सौ करोड रुपये आवंटित कर तिवा वीर जौंगालबलहु पर्यटन स्थल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और आज पर्यटन स्थल निर्माण कार्य लगभग पुरा होने के क्रम में आज राज्य सरकार कैविनेट तथा महिला, शिशु विकास और पर्यटन विभाग मंत्री अजंता नेउग दिन के १२बजे पर्यटन स्थल पर उपस्थित हो दौरा कर विभागीय अधिकारीयों से पर्यटन स्थल निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही मंत्री अजंता नेउग ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुवे कहा की आज मैं मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के निर्देश पर एतिहासिक तिवा वीर राजा जौंगालबलहु पर्यटन स्थल निर्माण कार्य जायजा लेने आयी हुं और यहा से जायजा ले मुख्यमंत्री को अवगत करुंगी तथा आगामी दिनों मुख्यमंत्री द्वारा पर्यटन स्थल उद्घाटन करने की व्यवस्था करने की बात कहते हुवे कहा की राज्य सरकार द्वारा राज्य को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर रूपांतरित करने का पदक्षेप ले रही है।मंत्री ने पर्यटन स्थल निर्माण में तिवा स्वायत्व परिषद के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा की सरकार वेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार देने के लिए में कदम उठा रही है और युवक युवतियों द्वारा 10सदस्यीय एक गोट बना 1करोड रुपये की लागत से हॉम स्टेय निर्माण कर स्वाभिलंबी हो सकते है और सरकार भी बजट में हॉम स्टेय पॉलिसी लायेगी और सरकार भी युवक युवतियों को हॉम स्टेय के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे युवक युवती स्वाभिलंबी हो सकेगें। साथ ही मंत्री ने पर्यटन स्थल में पौधरोपण किया।

पर्यटन स्थल में तिवा जनगोष्ठी के एतिहासिक कला कृष्टी,संस्कृति को दर्शाने के साथ ही तिवा जनगोष्ठी के डेकाचांग, बरघर, टंगीघर, ठंगीया, समाधी, जादूघर, संग्राहलय, सभागृह, अतिथिशाला, पुस्तकालय का निर्माण किया गया है। 

मंत्री अजंता नेउग दौरे के दौरान रोहा समष्टि विधायक शशीकांत दास, नौगांव जिला आयुक्त देवाशिष शर्मा, रोहा सहजिला आयुक्त डॉ अंकिता बोरा, तिवा स्वायत्व परिषद सीईएम जीवन चंद्र कोंवर, कार्यवाही सदस्य प्रनव मशरंग, तिवा छात्र संघ सलाहकार प्रह्लाद मशरंग, सचिव तरुण मादार और तिवा स्वायत्व परिषद, तिवा छात्र संघ, तिवा वीर राजा जौंगालबलहु उदजापन समिति सहित तिवा जातीय दल संगठनों के प्रतिनिधि सहित पर्यटन और लोकनिर्माण विभाग के अभियंता, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें