रमेश मुंदड़ा
होजाई: असम में हालिया विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित चार जिलों के राहत कार्यों के लिए होजाई जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़कर सहयोग दिया है। असम वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन के केन्द्रीय आह्वान पर होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन के नेतृत्व में होजाई, काकी, लंका, डबका, दलपुखुरी, जमुनामुख, शंकरदेव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों ने कुछ ही दिनों में खुले दिल से सहयोग देकर 1,04,000 (एक लाख चार हजार) रुपये राज्य समिति के बाढ़ सहायता कोष में जमा कराए है। होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा व सचिव अनूप कुमार बारठाकुर ने बताया होजाई जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने दिल खोलकर सहयोग किया है। पहली किस्त जमा करने के बावजूद दान एकत्र करने का अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर और भी योगदान अपेक्षित है ताकि प्रभावित परिवारों को तेजी से राहत पहुंचायी जा सके।
अनुप कुमार बरठाकुर आगे बताया असम वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन जिला एवं शाखा समितियों के साथ मिलकर जुटाए गए कोष का सही और पारदर्शी तरीके से वितरण करेगा। हमारी टीमें प्रभावित जिलों का निरीक्षण कर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन के सुझाए अनुसार सहायता का वितरण सुनिश्चित करेंगी। समिति ने कहा है कि अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में देश के वरिष्ठ नागरिकों ने पीड़ितों के प्रति अपनी सहानुभूति और सहयोग स्पष्ट कर दिया है। होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मिलन आगे भी राहत कार्यों के लिये नागरिकों से समर्थन जुटाने की प्रक्रिया जारी रखेगा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें