असम में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 17 अगस्त से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 17 अगस्त से

 


असम। जनगणना 2027 के तहत असम में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 17 अगस्त से 15 सितंबर तक की जाएगी।


इस चरण के दौरान गणना कर्मियों द्वारा घर और परिवार से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दर्ज की जाएंगी।


मकान से संबंधित जानकारी


गणना के दौरान मकान संख्या, मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान की दीवारों और छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, मकान का उपयोग तथा मकान की स्थिति जैसी जानकारी पूछी जाएगी।


इसके अलावा खाना पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाले मुख्य ईंधन और मोबाइल नंबर से संबंधित जानकारी भी ली जाएगी।


परिवार से जुड़ी जानकारी


परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम और लिंग, परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य श्रेणी से संबंधित है या नहीं, मकान में उपलब्ध कमरों की संख्या तथा परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या जैसी जानकारी ली जाएगी।


सुविधाओं से संबंधित जानकारी


पेयजल के मुख्य स्रोत, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश के मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता और उसके प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता तथा रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।


परिसंपत्तियों की जानकारी


घर में रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड तथा कार/जीप/वैन जैसी परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी भी पूछी जाएगी।


यह चरण जनसंख्या गणना का आधार तैयार करता है। इस प्रकिया मे साझा कि गई सभी जानकारी को गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगा।


जनगणना से संबंधित जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1855 दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें