रोहा में 22 अगस्त को ‘रूपांकर शर्मा प्रतिभा संधानी’ चित्रांकन प्रतियोगिता एवं ग्रंथ विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में 22 अगस्त को ‘रूपांकर शर्मा प्रतिभा संधानी’ चित्रांकन प्रतियोगिता एवं ग्रंथ विमोचन



सोयल खेतान, रोहा


रोहा। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा दिवंगत रूपांकर शर्मा की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रोहा में आगामी 22 अगस्त को ‘रूपांकर शर्मा प्रतिभा संधानी’ चित्रांकन प्रतियोगिता एवं ग्रंथ विमोचन समारोह का आयोजन किया जाएगा।


रूपांकर शर्मा प्रतिभा संधानी न्यास के तत्वावधान एवं परिवार के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम रोहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के महेंद्र नाथ बरदलै प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। चित्रांकन प्रतियोगिता को तीन वर्गों—क, ख एवं ग—में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


इस अवसर पर न्यास की सचिव विउटी शर्मा द्वारा रचित ग्रंथ ‘विज्ञान का रसास्वादन’ का भी विमोचन किया जाएगा।


न्यास के अध्यक्ष कमल चंद्र शर्मा एवं सचिव विउटी शर्मा ने इच्छुक विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7002118714, 9401027334 एवं 9101660428 पर संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें