जयपुर। मुख्यमंत्री निवास पर पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थी किसान भाई-बहनों से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव जाने गए। प्रदेशभर से किसान वर्चुअल माध्यम से भी इस संवाद से जुड़े।
राजस्थान ने पीएम-कुसुम योजना के तहत 5,000 मेगावाट की ऐतिहासिक क्षमता पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस योजना से करीब 3.34 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अन्नदाता से ऊर्जादाता’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजस्थान में यह उपलब्धि हासिल की गई है।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान सरकार के महज ढाई वर्ष के कार्यकाल में 4,943 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 123 मेगावाट क्षमता स्थापित हुई थी।
फिलहाल प्रदेश के 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार ने वर्ष 2027 तक हर अन्नदाता को दिन में निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है।
इस उपलब्धि पर प्रदेश के किसानों, ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स के सभी कार्मिकों को बधाई दी गई। सरकार का कहना है कि किसानों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें