80वें स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ कोकराझार ग्रेटर को ‘सर्वश्रेष्ठ NGO’ सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ कोकराझार ग्रेटर को ‘सर्वश्रेष्ठ NGO’ सम्मान

 


कोकराझार, सामाजिक कल्याण एवं मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कोकराझार जिला प्रशासन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कोकराझार ग्रेटर, डिस्ट्रिक्ट 322G को ‘सर्वश्रेष्ठ मानवीय सेवा गैर-सरकारी संगठन’ के सम्मान से नवाजा।


कोकराझार हायर सेकेंडरी फील्ड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में BTC के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य हाग्रामा मोहिलारी एवं जिला उपायुक्त पंकज चक्रवर्ती ने क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. जुनिकर अली एवं संस्थापक अध्यक्ष लायन मोहित नाहटा को यह सम्मान प्रदान किया।


वर्ष 2021 में स्थापना के बाद से क्लब ने मानवीय सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए दो लाख से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई है। क्लब की ओर से ऑक्सीजन बैंक, मेडिसिन बैंक, व्हीलचेयर बैंक, शव वाहन, वस्त्र बैंक, सार्वजनिक पुस्तकालय तथा तीन स्थानों पर शुद्ध पेयजल परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्लब परिसर में अध्यक्ष डॉ. जुनिकर अली ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों एवं क्लब सदस्यों के बीच मिठाई वितरित की गई। क्लब की ओर से शांति वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जहां डॉ. अली ने बुजुर्गों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की।


इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजू बर्मन, उपाध्यक्ष प्रियंका नाहटा, सचिव भीष्मेश्वर तालुकदार, कोषाध्यक्ष दिलीप सेठिया सहित क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


सम्मान प्राप्त होने पर क्लब के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने की प्रेरणा देगा। क्लब ने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक निरंतर सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें