रोहा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

 


पुलिस वाहिनी, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों ने प्रस्तुत किया आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


सोयल खेतान, चापरमुख


रोहा उप-जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस वाहिनी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


देशभर एवं राज्य के अन्य हिस्सों की तरह रोहा उप-जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा सामाजिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। रोहा उप-जिला प्रशासन की ओर से क्रीड़ा संघ खेल मैदान में केंद्रीय रूप से आयोजित समारोह में रोहा उप-जिला आयुक्त डॉ. अंकिता बोरा ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।


इसके बाद पुलिस वाहिनी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत परेड का उप-जिला आयुक्त ने निरीक्षण किया तथा सलामी ग्रहण की।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहीद एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, रोहा बौद्धिधर्मा कराटे क्लब के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।


समारोह के तहत दोपहर 2 बजे रोहा टाउन क्लब एवं रोहा आंचलिक क्रीड़ा संघ के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया।


समारोह में रोहा के विधायक शशिकांत दास, रोहा उप-जिला पुलिस अधीक्षक सोनमनी सैकिया, रोहा थाना प्रभारी ज्योतिष कुमार नाथ, रोहा नगरपालिका अध्यक्ष वंती हजारिका, उपाध्यक्ष अनिमा दास, कार्यकारी अधिकारी रुद्र ज्योति दास, रोहा राजस्व चक्र अधिकारी विश्वजीत दत्त सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, नगरपालिका के प्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें