रमेश मुंदड़ा
होजाई के निवासी अनुराग कुमार अग्रवाल ने गौहाटी विश्वविद्यालय के अंतर्गत जे.बी. लॉ कॉलेज से 64.77% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में एलएल.बी. की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
अधिवक्ता राजेश कुमार अग्रवाल एवं मृदुल अग्रवाल के सुपुत्र अनुराग ने इससे पहले डॉन बॉस्को स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और वर्ष 2023 में गौहाटी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी ऑनर्स में बी.ए. की डिग्री हासिल की थी। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुराग अब इस क्षेत्र में अपने व्यावसायिक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और एवं शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें