तेजपुर, हिंदी साहित्य सम्मेलन, तेजपुर की कार्यकारिणी समिति की बैठक हिंदी विद्यापीठ परिसर में संस्था के अध्यक्ष दिनेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा एवं राजीव जैन, सचिव नवीन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिहर ठाकुर तथा सलाहकार नथमल टिबरेवाल उपस्थित रहे।
बैठक में वार्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कहानी लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद, सुलेख एवं साहित्यिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 30 अगस्त 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए 20 अगस्त को गुरुनानक मॉडल स्कूल, तेजपुर में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व प्रायोजकों से संपर्क कर इस वर्ष के आयोजन को और आकर्षक एवं सार्थक बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन के संस्थापक सदस्य एवं संस्थापक सचिव स्वर्गीय कृष्ण कांत झा की स्मृति में इस वर्ष से कहानी लेखन प्रतियोगिता शुरू करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफल एवं भव्य बनाने के संकल्प के साथ हुआ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें