मुख्यमंत्री से ViCCI प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय भेंट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री से ViCCI प्रतिनिधिमंडल की आत्मीय भेंट

 


शिक्षा, कौशल विकास एवं समाजोत्थान के कार्यों पर हुई चर्चा


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ViCCI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बासोतिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की।


इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ViCCI की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, श्री परशुराम ज्ञानपीठ में विप्र चैम्बर द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र की गतिविधियों एवं उसके माध्यम से किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन एवं उसके आनुषंगिक संगठनों द्वारा शिक्षा, कौशल विकास और समाजोत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने सामाजिक विकास से जुड़े इन प्रयासों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


प्रतिनिधिमंडल में डॉ. विजय बासोतिया, सतीश शर्मा, नवीन शर्मा, महेश शर्मा, डॉ. गौरव लाटा एवं बी.के. शर्मा शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें