जयपुर में 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन, नोवाल नेचरकेयर की प्रमोशनल फिल्म लॉन्च - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जयपुर में 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का भव्य आयोजन, नोवाल नेचरकेयर की प्रमोशनल फिल्म लॉन्च


जयपुर, 27 सितंबर। कल दिनांक 26 सितंबर 2026, शनिवार को जयपुर के दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल अवार्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।


इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, चारु असोपा और अपने जमाने की मशहूर सुपरस्टार ममता कुलकर्णी सहित फिल्म जगत के कई निर्माता, निर्देशक और क्षेत्रीय कलाकारों ने शिरकत की।


समारोह के दौरान सिनेमा की इस चकाचौंध के बीच नोवाल नेचरकेयर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की नई प्रमोशनल फिल्म का विधिवत लॉन्च भी किया गया।


फिल्म में अभिनेत्री चारु असोपा के अभिनय तथा वेलनेस सेंटर की विश्वस्तरीय सुविधाओं और लग्जरी वातावरण की उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहना की और सेंटर के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें