110वीं सभा में सेवा और सम्मान का संगम, मारवाड़ी दातव्य औषधालय की वार्षिक बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

110वीं सभा में सेवा और सम्मान का संगम, मारवाड़ी दातव्य औषधालय की वार्षिक बैठक


गुवाहाटी. श्री मारवाड़ी अस्पताल की अभिभावक संस्था मारवाड़ी दातब्य औषधालय की 110वीं साधारण सभा आठगांव स्थित मारवाड़ी हाॅस्पीटल के प्रेक्षागृह में हॉस्पिटल के अध्यक्ष शरत जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा की शुरुआत जातीय गीत ओ मूर आपुनार देश गीत से हुई। इस अवसर पर मंच पर मारवाड़ी हाॅस्पीटल के अध्यक्ष शरत जैन, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश गोयंका, उपाध्यक्ष रामअवतार भरतीया, सचिव किशोर साबू, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सह मंत्री मनीष खाटूवाला और बेला नावका ने दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की। अध्यक्ष शरत जैन ने अध्यक्षीय स्वागत भाषण देते हुए मारवाड़ी अस्पताल की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। सह मंत्री मनीष खाटूवाला ने गत साधारण सभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसे उपस्थित सदस्यों ने पारित किया। कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने हास्पीटल का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए अस्पताल की आर्थिक स्थिति के बारे में पूरा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मारवाड़ी हॉस्पिटल ब्लड बैंक के चेयरमैन डीपी बजाज को रक्त संग्रह के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर फुलाम गमछा व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ ब्लड बैंक कमेटी के सदस्य बजरंग सुराणा भी उपस्थित थे। इसके अलावा आपातकालीन कक्ष में नर्सिंग कोऑर्डिनेटर रोजी लाइफाक्पाम और फ्लोर मैनेजमेंट की प्रभारी निकुमोनी तामुली को भी उनकी सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए फुलाम गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभा में एल एन अग्रवाल, अनिल जैना, राम अवतार भरतीया, राजकुमार खाकोलिया, शिव भगवान पारीक और बजरंग सुराणा ने अपने विचार रखते हुए अपना संबोधन दिया। सभा के अंत में सचिव किशोर साबू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं राष्ट्रीय गीत के साथ ही सभा समापन की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें