गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा की 15वीं कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए ‘तेजस्विता’ प्रथम महिला सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के लिए संपूर्ण कार्यकारिणी, सलाहकारों, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया।
बैठक में शाखा के आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी 26 सितंबर को डांडिया कार्यक्रम, 13 अक्टूबर को 51 कन्याओं का पूजन तथा अक्टूबर में दिवाली मेले के आयोजन को लेकर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी बैठक के पश्चात ‘तेजस्विता’ सम्मेलन को सफल बनाने तथा विशेष योगदान देने वाले सदस्यों, शाखाओं एवं सलाहकारों को अध्यक्ष संतोष शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके बाद जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ‘लड्डू गोपाल सजाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शाखा की वरिष्ठ सलाहकार सरोज मित्र, सरला काबरा, मंजू पाटनी एवं शारदा केडिया, शाखा मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रश्मि जैन एवं रेखा गोयल सहित संपूर्ण कार्यकारिणी के सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।
अंत में शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें