गुवाहाटी, शिशु निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि एवं कुछ विद्यार्थियों ने असम के माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 1 लाख 51 हजार रुपये का चेक सौंपा।
विद्यालय की ओर से दी गई यह राशि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग से एकत्र की गई है। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि यह योगदान बाढ़ से प्रभावित लोगों के कल्याण एवं राहत कार्यों में उपयोगी साबित होगा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भले ही यह आर्थिक सहयोग छोटा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति उनकी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। विद्यालय परिवार ने असम में बाढ़ की स्थिति जल्द सामान्य होने की कामना की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें