सर्वधर्मीय प्रार्थना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जुबिन गर्ग के जीवन और संगीत साधना पर होगा वक्तव्य
सोयल खेतान, रोहा।
चापरमुख सांस्कृतिक समाज की ओर से आगामी 18 सितंबर को ‘हियार आमठु, प्राणों के शिल्पी’ जुबिन गर्ग की स्मृति में एक दिवसीय ‘हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग श्रद्धार्ध्य अनुष्ठान’ का आयोजन किया जाएगा।
19 सितंबर को महानायक जुबिन गर्ग के महाप्रयाण को एक वर्ष पूर्ण होगा। उनकी महाप्रयाण वार्षिकी के अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धार्ध्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में चापरमुख सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 18 सितंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग श्रद्धार्ध्य अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।
सांस्कृतिक समाज, चापरमुख के अध्यक्ष गोविंद सिंह और सचिव द्वीपेन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को चापरमुख बी. बी. हंसरीया हायर सेकेंडरी खेल मैदान में प्रातः 9 बजे सांस्कृतिक समाज का ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद जुबिन गर्ग के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया जाएगा। सुबह 10 बजे से सर्वधर्मीय प्रार्थना तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सायं 7 बजे से जुबिन गर्ग के जीवन, कर्म और संगीत साधना पर वक्तव्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही आमंत्रित शिल्पी रहीम राजा एवं सह-शिल्पियों द्वारा जुबिन गर्ग के गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जुबिन गर्ग की धर्मपत्नी गरिमा सईकिया गर्ग तथा नगांव जिले के पूर्व आयुक्त देवाशीष शर्मा उपस्थित रहेंगे।
सांस्कृतिक समाज, चापरमुख ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने का आह्वान किया है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें