लखीमपुर जिले के घिलामरा में खौफनाक हत्याकांड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर जिले के घिलामरा में खौफनाक हत्याकांड



ससुर ने दामाद की गर्दन पर दाव चलाकर उतारा मौत के घाट


लखीमपुर से ओमप्रकाश तिवारी और राजेश राठी की संयुक्त रिपोर्ट


लखीमपुर जिले के ढकुआखाना उप-जिले के घिलामरा थाना क्षेत्र के नलतली गांव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया।

करीब 70 वर्षीय हेम गोगोई पर अपने ही दामाद बुधि बरुआ उर्फ पंकज बरुआ की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि दामाद की पत्नी बीमारी के चलते अपने मायके में रहकर इलाज करा रही थी। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के बीच दामाद द्वारा पत्नी के साथ कथित मारपीट से ससुर बेहद नाराज था।

इसी विवाद के चलते घर के भीतर ही हेम गोगोई ने कथित तौर पर धारदार दाव से दामाद की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्याकांड के बाद आरोपी हेम गोगोई हत्या में इस्तेमाल किए गए दाव के साथ घिलामरा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर के अंदर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और घिलामरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें