भाजपा असम प्रदेश प्रोफेशनल सेल की 26 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा असम प्रदेश प्रोफेशनल सेल की 26 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी घोषित

 


राज्य के विभिन्न जिलों के पेशेवरों को संगठन से जोड़ने की पहल, 3,000 से अधिक पेशेवरों को जोड़ने का लक्ष्य


गुवाहाटी, भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के प्रोफेशनल सेल की पूर्ण राज्य कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया के निर्देश एवं प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन से गठित 26 सदस्यीय यह समिति भाजपा असम प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों में सबसे बड़ी समिति बन गई है। समिति में राज्य के विभिन्न जिलों और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।


नई राज्य कार्यकारिणी के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोफेशनल सेल के राज्य संयोजक गौरव सोमानी ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा तथा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगभग छह माह पूर्व उन्हें राज्य संयोजक का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से डॉक्टरों, वकीलों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियरों, उद्योगपतियों तथा युवा पेशेवरों को एक मंच पर लाकर एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार की गई है।


सोमानी ने कहा कि प्रोफेशनल सेल का उद्देश्य केवल एक समिति का गठन करना नहीं है, बल्कि असम के 3,000 से अधिक पेशेवरों को संगठन से जोड़कर उन्हें राज्य के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के ज्ञान, अनुभव और सुझावों का उपयोग राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर नीतिगत सुझाव तैयार करने में किया जाएगा।


3,000 से अधिक पेशेवरों को जोड़ने का लक्ष्य


राज्य संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि आने वाले समय में प्रोफेशनल सेल द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से 3,000 से अधिक पेशेवरों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए राज्य स्तर पर विभिन्न बैठकें, परिचर्चाएं और विशेष कार्य योजनाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी।


निशांत बगड़िया और मनीषा शर्मा सह-संयोजक


राज्य कार्यकारिणी में निशांत बगड़िया और मनीषा शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अर्पित केडिया (तिनसुकिया), अंकित कुमार अगरवाला (गोलाघाट), अपूर्व गोस्वामी (नगांव), अंजनी कुमार मुंधरा (गुवाहाटी), विभूति दत्ता (डिब्रूगढ़), दिव्या सिओटिया (गुवाहाटी), गीतांजलि बोरठाकुर (गुवाहाटी), डॉ. गीतार्थ राय मेधी (गुवाहाटी), काव्याश्री शर्मा (जोरहाट), राकेश चिरानिया (धुबरी), मंटू अगरवाला (डिब्रूगढ़), डॉ. मोहित सिकारिया (उत्तर कामरूप), प्रोमिता मजुमदार (गुवाहाटी), राज कुमार जैन (दिमा हसाओ), संजय कुमार जलेवाला (बरपेटा), संतोष कुमार कानू (गोलाघाट), शिव कुमार सोनी (गुवाहाटी), डॉ. श्वेता हिमातसिंगका (गुवाहाटी), सौरव चक्रवर्ती (कछार), सुमित अग्रवाल (गुवाहाटी), विजय राज अग्रवाल (गुवाहाटी), कमल कलिता (शोणितपुर) तथा नवीन शर्मा (नगांव) को शामिल किया गया है।


जिला स्तर पर होगा संगठन का विस्तार


राज्य कार्यकारिणी के गठन के बाद अब प्रोफेशनल सेल को जिला स्तर तक विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पेशेवरों और विशेषज्ञ संगठनों के साथ संवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों के सुझावों को संकलित कर राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत सुझाव पार्टी नेतृत्व एवं सरकार तक पहुंचाए जाएंगे।


गौरव सोमानी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि पूरी टीम अगले छह महीनों में अपने कार्यों और सक्रियता के माध्यम से प्रोफेशनल सेल को संगठन के भीतर नई ऊंचाई प्रदान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें