रोहा महाविद्यालय में केकेएचएसओयू कार्यक्रम में उपस्थित उपचार्य राजेंद्र प्रसाद दास, 6सौ डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान, केटेल ब्रीज उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा महाविद्यालय में केकेएचएसओयू कार्यक्रम में उपस्थित उपचार्य राजेंद्र प्रसाद दास, 6सौ डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान, केटेल ब्रीज उद्घाटन



सोयल खेतान, रोहा


रोहा महाविद्यालय में अनुष्टित केकेएचएसओयू सर्टिफिकेट प्रदान प्रोग्राम में उपचार्य राजेंद्र प्रसाद दास उपस्थित रह केटेल ब्रीज का उद्घाटन और विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।

     रोहा महाविद्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आज रोहा महाविद्यालय कृष्णकांत संदिकै राज्यिक मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान और रोहा महाविद्यालय केकेएचएसओयू शिक्षा केंद्र के सौजन्य तथा रोहा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वेद कुमार चलिहा के स्वागत वक्तव्य और अध्यापक त्रिदीव बोरा के संचालन में अपराह्न 3बजे से अनुष्ठित नामभर्ती जागरुकता और सर्टिफिकेट प्रदान प्रोग्राम में सर्वप्रथम कृष्ण कांत संदिकै की प्रतिचित्र के समक्ष केएसएचओयु उपचार्य राजेंद्र प्रसाद दास ने द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करने के साथ ही विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुवे उज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु उतर पूर्वांचल का एकमात्र सामुहिक मुक्त विश्वविद्यालय कृष्णकांत संदिकै राज्यिक मुक्त विश्वविद्यालय में नामभर्ती कराने का आह्वान करते हुवे कहा की केएचएसयू का मुख्य उद्देश्य है विद्यार्थियों को जल्द ऑरिजिनल सर्टिफिकेट प्रदान करना है जिससे विद्यार्थियों को नौकरी प्राप्त करने में सहायता होगी।साथ ही कार्यक्रम में रोहा,जागीरोड और कामपुर महाविद्यालय सेंटर केकेएचएसओयु से एम ए,बिए सहित विभिन्न डिग्री प्राप्त करने वाले प्राय 6सौ विद्यार्थियों के बिच डिग्री प्राप्ति की ऑरिजिनल मानपत्र प्रदान किया और उपचार्य राजेंद्र प्रसाद दास ने महाविद्यालय मुख्य द्वार पर केकेएचएसओयू रोहा सेंटर द्वारा निर्मित केटेल ब्रीज का उद्घाटन किया।

रोहा महाविद्यालय केकेएचएसओयू सेंटर समन्वयक उतम दास के धन्यवाद सूचक वक्तव्य के साथ संपन्न कार्यक्रम में केकेएचएसओयू अध्ययन केंद्र डीन रिदीप देव चौधरी,सह पंजीयक विरिंची कुमार बोरा रोहा महाविद्यालय उपाध्यक्ष

 मृनाल ज्योति शर्मा सहित रोहा कॉलेज विभिन्न विभागों के प्रवक्ता, रोहा कॉलेज छात्र एकता सभा के प्रतिनिधि और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें