जुबिन दिवस के दूसरे दिन विजयी प्रतियोगियों को किया गया पुरस्कृत
सोयल खेतान, रोहा।
रोहा आंचलिक मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के तत्वावधान तथा रोहा आंचलिक शिल्पी कानन के सहयोग से शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय ‘हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग महाप्रयाण तिथि’ के दूसरे दिन राज्य स्तरीय जुबिन गीत प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
खरागांव राजागांव स्थित जुबिन गर्ग की आवक्ष प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा सामूहिक रूप से ‘मायाविनी’ गीत के गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने नाम-कीर्तन भी प्रस्तुत किया। रोहा आंचलिक शिल्पी कानन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बरदलै ने दीप प्रज्वलित किया, जबकि रोहा आंचलिक कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष मनोज डेका एवं सचिव वृंदावन बोरा ने पुष्पांजलि अर्पित की।
मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के अध्यक्ष परेश चंद्र डेका के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निर्वाचित 26 जुबिन गीतों पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रोहा सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 50 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया और जुबिन के गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रोहा आंचलिक मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के सचिव वृंदावन बोरा के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रोहा के पत्रकारों को ‘एक कोच राजवंशी जनगोष्ठीय आउंसा और मध्य असम कोच राजवंशी’ की रोहा आंचलिक समिति के अध्यक्ष मनोज डेका एवं सचिव वृंदावन बोरा द्वारा हस्ताक्षरित मानपत्र प्रदान कर ‘निष्ठावान पत्रकारिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
रात 9 बजे तक ‘क’ और ‘ख’ दो शाखाओं में चली राज्य स्तरीय जुबिन गीत प्रतियोगिता में लोकप्रिय गायक वरुण विकास और निलोत्पल गायन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। परिणामों की घोषणा के बाद ‘क’ शाखा में फारहीन आजाद ने प्रथम, कृष्णांगी हजारिका ने द्वितीय, जग्य कश्यप ने तृतीय तथा लिसा देवी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
वहीं, ‘ख’ शाखा में निविड नाथ ने प्रथम, धृति तपस्या वरुआ ने द्वितीय, ऋषभ पंचम ने तृतीय तथा आयूश्री दास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
‘क’ शाखा के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 5,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 3,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी, तृतीय को 2,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 1,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
इसी प्रकार ‘ख’ शाखा के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 7,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 5,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी, तृतीय को 3,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 2,001 रुपये, मानपत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के समापन के बाद मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ एवं शिल्पी कानन के प्रतिनिधियों ने जुबिन के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अखिल तिवा छात्र संघ के सलाहकार प्रह्लाद कुमार मशरंग, एकेजी प्रधान संचालक, शिल्पी पेंशनर अवनि कुमार सैकिया, प्रधान सचिव रंटु मुदै, मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के सचिव रातुल राजवंशी, अविनाश बोरा, जगदीश डेका, जोनमनी डेका, सांगठनिक सचिव दीपु मणि बोरा, मैना डेका, सीमांत राजवंशी, प्रचार सचिव पवित्र राजवंशी, नौगांव जिला मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ के सचिव देवाशीष बोरा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिंह राजा, उपाध्यक्ष विशाल बोरा, रोहा आंचलिक शिल्पी कानन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बरदलै एवं सचिव भास्कर पातर सहित मध्य असम कोच राजवंशी छात्र संघ, रोहा आंचलिक शिल्पी कानन, रोहा पत्रकार संघ के प्रतिनिधि, दर्शक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें