कैंसर से बचना है तो अपनाएं ये 6 आदतें, ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया राज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कैंसर से बचना है तो अपनाएं ये 6 आदतें, ऑन्कोलॉजिस्ट ने बताया राज

 


नई दिल्ली: भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्लोबल स्टेट्स रिपोर्ट ऑफ कैंसर के मुताबिक, 2024 में भारत में कैंसर के 15.6 लाख नए मरीज आए, जबकि इसी साल 9 लाख लोगों की मौत हो गई। ऐसे में कैंसर से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।


ऑन्कोलॉजिस्ट के मुताबिक, जीवन में 6 आदतें अपनाकर कैंसर का खतरा बहुत कम किया जा सकता है। सबसे पहले सुकून भरी नींद लें, क्योंकि अच्छी नींद में शरीर खुद को मरम्मत करता है। दूसरा, प्रोसेस्ड फूड की जगह पुराने जमाने का भोजन अपनाएं। तीसरा, रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें।


इसके अलावा, तंबाकू और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं, तनाव कम करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें। विशेषज्ञों का कहना है कि इन आदतों को अपनाकर न सिर्फ कैंसर, बल्कि कई अन्य गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें