गुवाहाटी, आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में आगामी शीतकालीन माह में ठिठुरती ठंड से बचाने के उद्देश्य से चेतना लेडीज क्लब ने B10x के सहयोग से 100 त्रिपाल उपलब्ध कराए। इसके अलावा 600 बल्ब भी दिए गए। परियोजना संयोजिका आशा अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष रेनू मंगलूनिया के मार्गदर्शन में सुनीता सीवोटिया, रेनू मोदी तथा मीना धानुका ने गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज डॉ अशोक धानुका, ट्रस्टी प्रदीप भुवालका, कार्यकारणी समिति के सयुक्त सचिव रमेश चंडाक एवं विवेक सांगानेरिया की उपस्थिति में सौंपे। इस सहयोग के लिए डॉ अशोक धानुका ने चेतना लेडीज क्लब तथा B10x के प्रति आभार व्यक्त किया। कोलकाता स्थित एड्यूटेक संस्था Be10x (गोयनका कचावे हाउस ऑफ एडटेक प्राइवेट लिमिटेड) के सह-संस्थापक आदित्य गोयनका और आदित्य कचावे ने कहा कि इससे पहले भी ऊपरी असम में आई प्रलयंकारी बाढ़ में प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 लाख का चेक के अलावा त्रिपाल, खाद्य वस्तु आदि का सहयोग स्वरूप दिया गया।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें