श्री गौहाटी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन आज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री गौहाटी गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन आज

 




रांची के गायक मदन सोनी के भजनों से गूंजेगा श्री राधा-कृष्ण मंदिर


अलौकिक श्रृंगार, महाआरती, श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा विशेष आकर्षण



गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आज 4 सितंबर को रात 9 बजे से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के इस विशेष अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण का अलौकिक श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।


श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भजनों की अमृतवर्षा, महाआरती तथा छप्पन भोग प्रसाद सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर झारखंड के रांची से प्रसिद्ध भजन गायक मदन सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने भक्तिमय भजनों से भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में भक्ति के पुष्प अर्पित करेंगे।


श्री गौहाटी गौशाला ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश चंद लोहिया एवं अध्यक्ष रमेश गोयनका ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत दिव्य वातावरण का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है।


वहीं, ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार धानुका ने कहा कि यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम होगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु गौशाला पहुंचने का आह्वान किया हैं।


आयोजकों ने गुवाहाटी एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन्माष्टमी महोत्सव की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री गौहाटी गौशाला के सभी सदस्य जुटे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें