श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिनांक 6 सितंबर रविवार को हैबरगांव स्थित श्री सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में भक्त वृद्ध एवं मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम से नंद उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सांय 6:30 बजे आरती की गई इससे पूर्व आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता एवं लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला एवं युवतियों ने बढ़ चढ़कर अंश ग्रहण किया। इन प्रतियोगिताओं का निर्णय करने हेतु निर्णायक मंडली में सुलोचना तोदि एवं कुमकुम सोनी ने अहम भूमिका निभाते हुए लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिंकी पंसारी अग्रवाल, द्वितीय स्थान दीपा जोगनी एवं तृतीय स्थान मेघा अग्रवाल के साथ सांतवंतना पुरस्कार डोली लोहिया एवं प्रियंका बजाज को दिया वही आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिद्धि अग्रवाल, द्वितीय स्थान मेघा अग्रवाल एवं तृतीय स्थान हेतु रिद्धि पंसारी के नाम का चयन किया।
सुसज्जित मंच पर सर्वप्रथम गणेश वंदना का नृत्य रुचिका चौधरी द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया एवं श्री कृष्णा बनो प्रतियोगिता तथा राधा बनो प्रतियोगिता का आयोजन मंच पर किया गया जिसमें लगभग 80 बच्चों ने अंश ग्रहण किया कृष्ण बानो के 0 से 3 वर्ष के बच्चों में प्रथम प्रभीक बजाज, द्वितीय ऋद्धविक कुहाड़, तृतीय वैदाहि गग्गड को तथा 4 से 8 वर्ष की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्य अग्रवाल, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हानविक बजाज एवं क्रीदम बागड़ी को प्राप्त हुआ वही राधा बानो प्रतियोगिता में 1 से 4 वर्ष की श्रेणी में हानविका रठिया द्वितीय रेबांसी शोभा सरिया तथा मायरा अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ वही 5 से 8 वर्ष की प्रतियोगिता में आन्या पाल, तृषा गग्गड, निर सुराना, को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार मिले सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं नगर पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडली के रूप मे नीतू माहेश्वरी एवं बिंदिया अग्रवाल ने निर्णय दिया। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में निभा दुग्गड, रौनक अग्रवाल, नियति चौधरी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ मीनाक्षी नागरका, तृषा सुराणा, सौम्या प्रजापत, मुस्कान चौधरी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन अरुण नागरका, मानसी बजाज, दीपिका वर्मा, सारंग खाटुवाला, मीनाक्षी नागरका द्वारा बारी-बारी से किया गया। इस दौरान लड्डू गोपाल को 56 व्यंजनों का छप्पन भोग लगाया गया एवं प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। प्रतियोगिता के पुरस्कार किशन इंदिरा फाउंडेशन के द्वारा प्रायोजित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में भक्त वृंद के विनोद खेतावत, महेंद्र बगड़िया, पवन बगड़िया, सुरेंद्र करवा, पवन झवंर, राजेश अग्रवाल के साथ समृद्धि शाखा की अध्यक्ष श्वेता ढ़ाढ़रिया, सचिव मधु तोदि, मुस्कान जाजोदिया, निमिषा अग्रवाल सहित समृद्धि शाखा की अनेक सदस्याओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, कार्यक्रम के अंत में मटकी फोड़ी गई एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में ही की गई थी यह जानकारी भक्त वृंद के सदस्य अरुण नागरका द्वारा प्रदान की गई है।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें