‘जुबिन’ नाम लेते ही छलके आंसू, श्रद्धांजलि में उमड़ा लखीमपुर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘जुबिन’ नाम लेते ही छलके आंसू, श्रद्धांजलि में उमड़ा लखीमपुर



गांव-गांव गूंजे जुबिन के गीत, दिलों में जिंदा हैं उनकी यादें


लखीमपुर। प्राणों के कलाकार जुबिन गर्ग की स्मृति में पूरे असम के साथ-साथ लखीमपुर जिले में भी गांव-गांव श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। असम राष्ट्रीयतावादी युवा परिषद सहित विभिन्न दलों और संगठनों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन कर जुबिन गर्ग को याद किया। बैसागांव सहित विभिन्न स्थानों पर नामघर परिसरों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित हुईं।


इन कार्यक्रमों में बुजुर्गों से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक ने जुबिन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहीं उनके गीत गाकर उन्हें याद किया गया, तो कहीं उनकी तस्वीर बनाकर इस लोकप्रिय कलाकार को नमन किया गया। गांव-गांव जुबिन के गीत गूंजते रहे और उनके प्रशंसक उनकी यादों में भावुक नजर आए।


लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि


लखीमपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी लोकप्रिय गायक एवं कलाकार जुबिन गर्ग की पुण्यतिथि भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर सुबह कॉलेज परिसर से एक विशेष शोभायात्रा निकाली गई।


शोभायात्रा में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगीत, योगदान और उनकी यादों को स्मरण किया।


पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में भावुक और श्रद्धापूर्ण माहौल देखने को मिला। जुबिन गर्ग की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें