रोहा में श्रमिक एवं ट्रक चालक उन्नयन समिति और टेम्पो चालक संघ की विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां तेज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में श्रमिक एवं ट्रक चालक उन्नयन समिति और टेम्पो चालक संघ की विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां तेज

 


17 और 18 सितंबर को होंगे विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


सोयल खेतान, रोहा।


रोहा आंचलिक श्रमिक एवं ट्रक चालक उन्नयन समिति तथा टेम्पो चालक संघ के तत्वावधान में देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


रोहा श्रमिक एवं ट्रक चालक उन्नयन श्री विश्वकर्मा पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह सेनापति एवं स्थायी अध्यक्ष गिरेन बरदलै ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 सितंबर को रोहा नतुनचारिआली में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7:30 बजे देवशिल्पी एवं वास्तुकार भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन तथा 9 बजे मांगलिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण होगा।


दोपहर 1:30 बजे आमंत्रित आराधना नामती दल, ज्योतिस्मिता हजारिका एवं सहयोगियों द्वारा दिहानाम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजक समिति ने सभी भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने की अपील की है।


टेम्पो संघ भी करेगा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन


दूसरी ओर, रोहा-फुलगुड़ी-नगांव टेम्पो संघ के तत्वावधान में आगामी 18 सितंबर को खरागांव रास मंदिर प्रांगण में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं।


संघ के अध्यक्ष पल्लव ज्योति सेनापति एवं सचिव द्वीजेन कलिता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9 बजे श्री विश्वकर्मा पूजा प्रारंभ होगी। शाम 5 बजे अरुणोदय नामती दल, मरिगांव की सम्बिता डेका एवं सहयोगियों द्वारा दिहानाम प्रस्तुत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें