‘जुबिन दिवस’ पर जुबिनमय हुआ रोहा, चहुंओर गूंजा ‘मायाविनी’ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

‘जुबिन दिवस’ पर जुबिनमय हुआ रोहा, चहुंओर गूंजा ‘मायाविनी’



आसू, मास और तिवा छात्र संघ रोहा में स्थापित करेंगे जुबिन गर्ग की आवक्ष प्रतिमा


कटहगुड़ी जनसेवा पुस्तकालय युवक संघ ने भी मनाया जुबिन दिवस


सोयल खेतान, रोहा। करोड़ों लोगों के दिलों में रच-बस जाने वाले हार्टथ्रुब, प्राणों के शिल्पी, हमिंग किंग और सूर्यकंठ जुबिन गर्ग के ‘जुबिन दिवस’ पर पूरा रोहा क्षेत्र जुबिनमय हो गया और चहुंओर ‘मायाविनी’ की गूंज सुनाई दी।


समूचे राज्य की भांति वृहतर रोहा के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों, प्रतिष्ठानों, दल-संगठनों द्वारा मानव हितैषी जुबिन गर्ग की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इसी क्रम में रोहा के कटहगुड़ी पंचराम डेका स्मृति मंच पर रोहा आंचलिक छात्र संघ (आसू), रोहा आंचलिक मास, रनथली आंचलिक तिवा छात्र संघ, रोहा आंचलिक तिवा छात्र संघ और रोहा शाखा साहित्य सभा के तत्वावधान तथा कटहगुड़ी नेहरू प्राथमिक विद्यालय, कटहगुड़ी मध्य अंग्रेजी विद्यालय एवं दक्षिण-पश्चिम कटहगुड़ी जनजाति प्राथमिक विद्यालय के सहयोग से ‘जुबिन दिवस’ पर ‘पुहररे साकि गसी’ (रोशनमय दीप) कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में जुबिन गर्ग के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इसके साथ ही पौधरोपण किया गया। पुरुषों, महिलाओं, विद्यार्थियों, युवक-युवतियों, बच्चों एवं विभिन्न दल-संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक साथ सामूहिक रूप से ‘मायाविनी’ गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा क्षेत्र जुबिनमय हो उठा।


मास केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में लोकप्रिय कंठशिल्पी कृष्णमणि नाथ उपस्थित रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए जुबिन गर्ग के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जुबिन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम में रोहा आसू के अध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव भारत वरुआ, रोहा तिवा छात्र संघ के सचिव थानेश्वर देवरी, रोहा आंचलिक मास के सचिव खनिकर डेका सहित स्थानीय लोग, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


इस अवसर पर रोहा आसू, मास और तिवा छात्र संघ ने रोहा में हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग की आवक्ष प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया।


इसी क्रम में कटहगुड़ी जनसेवा पुस्तकालय युवक संघ ने भी ‘जुबिन दिवस’ पर प्राणों के शिल्पी जुबिन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नाम-प्रसंग का आयोजन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें