भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगा शीतल पेयजल, सेवा कार्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता दोहराई
गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अर्पण की ओर से समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए आनंद नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में ठंडे पेयजल की सुविधा के लिए प्याऊ कूलर मशीन स्थापित की गई। इसका उद्घाटन लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज भजनका ने किया।
इस अवसर पर परियोजना की अध्यक्ष रीतु सुलतानिया एवं किरण तापड़िया सहित लायंस क्लब अर्पण की सभी सदस्यायें उपस्थित थी। लायंस क्लब अर्पण की अध्यक्ष लीला लाहोटी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य स्थानीय लोगों तथा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से गर्मी के दिनों में राहत प्रदान करना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष बलराम शम्भु वाल्मीकि, महासचिव कैलाश कुमार , श्रीचंद वाल्मीकि, दिलीप वाल्मीकि सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब अर्पण के सदस्याओ ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा कार्य पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। पेयजल कूलर की स्थापना से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ राहगीरों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने इस सेवा कार्य के लिए लायंस क्लब अर्पण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक हित से जुड़े ऐसे कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें