रमेश मुन्दड़ा
होजाई: होजाई के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में आगामी 21 सितंबर को बाबा रामदेव दशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा । बाबा रामदेव दशमी महोत्सव के आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सूचित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव दशमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर स्थित बाबा के मंडप में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित श्री बाबा रामदेव दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । समिति के सदस्य राजेश केजरीवाल व प्रमोद मोर सहित सभी सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर दशमी महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं व अक्षय पुण्य के भागी बनें। गौरतलब, कार्यक्रमों के अनुसार मंदिर के पुरोहित सुनील शास्त्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई जाएगी व महाज्योत ली जाएगी। इसके बाद आमंत्रित कलाकार विशाल बजाज द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, एवं मनमोहक भजनों के बाद महा-आरती व महाप्रसाद का आयोजन होगा।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें