गुवाहाटी, श्री शंकरदेव नेत्रालय, गुवाहाटी की ओर से नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने हेतु चलाए गए अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा को विशेष सम्मान एवं मान्यता प्रदान की गई।
यह सम्मान शाखा द्वारा मानव सेवा एवं समाज सेवा की भावना से नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया। नेत्रदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन में दृष्टि का उजाला लाने का प्रयास मानवता की सच्ची सेवा है।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा के अध्यक्ष श्री अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पूरी शाखा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है और शाखा भविष्य में भी इस पुनीत अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मान समारोह में शाखा की ओर से अध्यक्ष श्री अजीत कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता लोहिया, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य श्री बिनोद शर्मा, श्री सुजीत बखरेड़िया एवं श्रीमती नीतू बखरेड़िया उपस्थित रहे और शाखा की ओर से सम्मान स्वीकार किया।
शाखा ने इस सम्मान का श्रेय अपने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और सहभागिता से नेत्रदान जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें