सोयल खेतान, रोहा।
रोहा निवासी, रोहा कॉलेज की पूर्व उपाध्यक्षा एवं लेखिका द्विप्ती देवी शर्मा की पुस्तक ‘नौगांव गर्ल्स कॉलेज’ का विमोचन किया गया। पुस्तक में नौगांवरोहा कॉलेज की पूर्व उपाध्यक्षा व लेखिका द्विप्ती देवी शर्मा की पुस्तक ‘नौगांव गर्ल्स कॉलेज’ का विमोचन गर्ल्स कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास को उपन्यास के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
रोहा देवागुड़ी निवासी लेखिका द्विप्ती देवी शर्मा, रोहा कॉलेज की पूर्व उपाध्यक्षा तथा रोहा हायर सेकेंडरी की पूर्व प्राचार्य कमल चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी हैं। उनके द्वारा नौगांव गर्ल्स कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास पर लिखित पुस्तक ‘नौगांव गर्ल्स कॉलेज’ का विमोचन गत 12 सितंबर को नौगांव गर्ल्स कॉलेज के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में किया गया।
पुस्तक का विमोचन नौगांव गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलेन दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि द्विप्ती देवी शर्मा की पुस्तक में कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापक-अध्यापिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें