गुवाहाटी. मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी समृद्धि शाखा की छठवीं कार्यकारिणी बैठक आठगांव स्थित मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय कार्यालय में शाखा अध्यक्ष सारिका भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ शाखा सचिव सोनिका अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ असमिया राज्यगान से किया गया।
बैठक में शाखा अध्यक्ष सारिका भंडारी ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए शाखा की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके बाद सचिव सोनिका अग्रवाल ने अगस्त माह की कार्यवाही विवरणिका एवं शाखा की गतिविधियों से संबंधित रिपोर्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष रंजना शर्मा ने अगस्त माह की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा की। बैठक में शाखा के विभिन्न कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकारिणी बैठक में कुल 16 सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर शाखा की पूर्व अध्यक्ष रीना बरडि़या,,संस्थापक अध्यक्ष सुमिता, सलाहकार लताझंवर, बबीता मित्तल अंजू शर्मा एवं शाखा की अन्य सदस्या की उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में शाखा सचिव सोनिका अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ बैठक के समापन की घोषणा की गई।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें