होजाई: शंकरदेव शिशु निकेतन की नई प्रबंध समिति को मंजूरी, अजित बोरा बने अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: शंकरदेव शिशु निकेतन की नई प्रबंध समिति को मंजूरी, अजित बोरा बने अध्यक्ष

 



रमेश मुंदड़ा 


होजाई: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध 'शिशु शिक्षा समिति, असम' ने शंकरदेव शिशु निकेतन, गीताश्रम (होजाई) की नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति को अपनी आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। समिति द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र (संख्या: शि.शि.स.अ/डी-1299/26) के अनुसार, यह नई प्रबंध समिति 16 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गई है और नियमानुसार इसका कार्यकाल तीन वर्षों की अवधि के लिए 15 सितंबर 2029 तक रहेगा। शिशु शिक्षा समिति ने आशा व्यक्त की है कि यह नई प्रबंध समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए सराहनीय कार्य करेगी।  

स्वीकृत 15 सदस्यीय प्रबंध समिति में श्री अजित बोरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री अर्जुन मजूमदार और श्रीमती बीना बरकटकी को उपाध्यक्ष, श्री बापन साहा को सचिव (संपादक), श्री निखिल कुमार मुंदड़ा को सह-सचिव (सह-संपादक) तथा श्री शंकु देवनाथ को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य पदेन संगठनात्मक सचिव के रूप में समिति में अपनी सेवाएं देंगे। समिति के सामान्य सदस्यों के रूप में श्री उत्पल कुमार शर्मा‌ व श्रीमती अलका बोरठाकुर को प्रबंध समिति में मनोनीत सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है। श्रीमती बेबी डेका, श्री अशोक केजरीवाल, श्री जहर चक्रवर्ती, श्री वेणु माधव पाल, श्री जय चंद्र सिंह और श्री ठाकुरधन दास को सदस्य के रूप में स्थान दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें