अग्रसेन जयंती, सेवा कार्यक्रम, दीपावली मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या की विस्तृत रूपरेखा तैयार
गुवाहाटी: गुवाहाटी के आठगांव स्थित गौशाला के पावन प्रांगण में गुरुवार सायं 6 बजे गुवाहाटी अग्रवाल समाज की चार अग्रणी संस्थाओं—अग्रवाल सभा, गुवाहाटी; अग्रवाल युवा परिषद, गुवाहाटी; महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, गुवाहाटी तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष, गुवाहाटी—के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में चारों संस्थाओं के लगभग 25 प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह तथा 25 अक्टूबर को दीपावली मिलन समारोह, महाराजा अग्रसेन सहयोग पत्र ड्रॉ एवं सांस्कृतिक संध्या के आयोजन पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
महाराजा अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह 11 अक्टूबर को सूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण, 1008 दीप प्रज्ज्वलन, अग्र वंदना सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महाराजा अग्रसेन जयंती को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 9, 10 एवं 11 अक्टूबर की सुबह क्रमशः तीन दिनों तक आठगांव गौशाला, बी. बरुआ कैंसर हॉस्पिटल तथा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए भोजन सेवा आयोजित की जाएगी।
इसी क्रम में 25 अक्टूबर को प्रातः मारवाड़ी हॉस्पिटल, आठगांव में रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी। उसी दिन होटल विश्वरत्न में दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा, जिसमें महाराजा अग्रसेन सहयोग पत्र का ड्रॉ तथा सांस्कृतिक संध्या प्रमुख आकर्षण होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री पवन कुमार जाजोदिया, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप भुवालका, सचिव सीए रतन कुमार अगरवाला, कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार लोहिया, सह-सचिव श्री सुशील जालान, , अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष श्री रंजन अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के मंत्री श्री सुनील अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष के अध्यक्ष श्री बिजय अग्रवाल तथा आयोजन समिति के प्रमुख श्री सुजीत बुखरेडिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में महिला शक्ति की उत्साहजनक सहभागिता विशेष उल्लेखनीय रही। प्रमुख रूप से श्रीमती पुष्पा खेमका, श्रीमती सरोज जालान, श्रीमती नीलम जाजोदिया, श्रीमती सरिता लोहिया, श्रीमती नीतू बुखरेडिया एवं श्रीमती सरोज अग्रवाल सहित अन्य महिला सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि महाराजा अग्रसेन जयंती एवं दीपावली मिलन जैसे आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उनके साथ अन्न सेवा एवं रक्तदान जैसे जनसेवा के कार्यक्रमों को भी जोड़ा जाए, जिससे महाराजा अग्रसेन के सामाजिक समरसता, सहयोग एवं सेवा के आदर्शों को व्यवहार में अभिव्यक्ति मिल सके।
इस अवसर पर श्री प्रदीप भुवालका ने समस्त अग्रवाल समाज से अपील की कि समाजबंधु इन सभी सेवा एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाएं और कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा चारों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सभी कार्यक्रमों को आपसी समन्वय, व्यापक सामाजिक सहभागिता एवं सेवाभाव के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें