जोरहाट में शोक की लहर: जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रूपक कुमार दत्त का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जोरहाट में शोक की लहर: जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रूपक कुमार दत्त का निधन


जोरहाट। जोरहाट जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रूपक कुमार दत्त का रविवार तड़के करीब 2 बजे नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर मधुमेह से पीड़ित थे और उपचाराधीन थे।


रूपक कुमार दत्त विभाग के एक कर्तव्यनिष्ठ एवं समर्पित कर्मचारी थे। अपने सहज व्यवहार और मधुर संबंधों के कारण वे विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से सहकर्मियों एवं परिचितों के बीच शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर सोमवार को विमान के माध्यम से जोरहाट लाया जाएगा।


रूपक कुमार दत्त के निधन पर आजसू जोरहाट जिला समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष योगेश ओझा एवं सचिव बिजू तुनवाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें