26 लोगों को आगे की चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह
गुवाहाटी। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग लायनेस की ओर से एएसजी आई केयर के सहयोग से गौरीपुर स्थित टॉपसेम इंडिया परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आंखों की प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और समय रहते नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करना था।
शिविर में कुल 125 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 26 लोगों को आगे की चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी गई, ताकि उनकी नेत्र संबंधी समस्याओं का समय पर उचित उपचार हो सके।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनिता लोहिया, सचिव अर्चना अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रेणु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष अनिता लोहिया ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है।
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग लायनेस की ओर से स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नियमित रूप से विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। यह नेत्र जांच शिविर भी इसी सामाजिक सेवा अभियान का हिस्सा रहा।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें