एनपीएस रद्द कर ओपीएस लागू करने सहित 13 मांगों को लेकर रोहा कॉलेज के शिक्षक धरने पर बैठे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


एनपीएस रद्द कर ओपीएस लागू करने सहित 13 मांगों को लेकर रोहा कॉलेज के शिक्षक धरने पर बैठे

 


असम कॉलेज शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी विरोध, लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग


रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा


रोहा। असम कॉलेज शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्यभर के कॉलेज शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रोहा महाविद्यालय के शिक्षक भी महाविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे और सरकार से 13 लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।


रोहा महाविद्यालय शिक्षक इकाई की ओर से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया गया। इस दौरान शिक्षकों ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, 2013 पोर्टल को दोबारा खोलने, पूर्व सेवा की गणना करने और कॉलेज शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने सहित कुल 13 मांगें उठाईं।


धरने में रोहा महाविद्यालय के शिक्षक एवं कॉलेज शिक्षक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष द्विजेन शर्मा, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज बरकाकोटी, सचिव पराग दास सहित महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और उन्हें लागू करने की अपील की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```