श्री गौहाटी गौशाला में 15 नवंबर से भव्य गोपाष्टमी मेले का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


श्री गौहाटी गौशाला में 15 नवंबर से भव्य गोपाष्टमी मेले का आयोजन



तीन दिवसीय मेले में देश के ख्यातिप्राप्त हास्य कवियों की प्रस्तुतियां रहेंगी मुख्य आकर्षण


गुवाहाटी-- आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला की ओर से गौसेवा, धार्मिक आस्था एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आगामी 15, 16 एवं 17 नवंबर को तीन दिवसीय भव्य गोपाष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। गौशाला पिछले 110 वर्षों से गौसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।


गौशाला के चेयरमैन कैलाश चंद लोहिया एवं कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष रमेश गोयनका के मार्गदर्शन में आयोजित मेले का उद्देश्य गौमाता के प्रति श्रद्धा एवं सेवा-भाव को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करना है।


गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक धानुका ने बताया कि मेले का प्रमुख आकर्षण 16 नवंबर को शाम 7:30 बजे आयोजित होने वाला हास्य कवि सम्मेलन होगा। इसमें देश के ख्यातिप्राप्त हास्य कवि अपनी रचनाओं एवं व्यंग्यपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।


मेले के दौरान प्रतिदिन गौपूजन के साथ गौमाता को हरि घास, रोटी एवं गुड़ खिलाने की व्यवस्था रहेगी। साथ ही दिल्ली एवं कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार विभिन्न प्रकार के चाट, मिठाई एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुकों के लिए खरीदारी हेतु विभिन्न दुकानें तथा आकर्षक सजावट की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।


मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है, जिनके संयोजकों की देखरेख में आयोजन से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका ने समाजबंधुओं सहित सभी नगरवासियों से सपरिवार मेले में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।


गौशाला प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से यह आयोजन गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```