वसंत सईकिया अध्यक्ष और उज्ज्वल दास सचिव चुने गए, 51 सदस्यीय नई समिति का गठन
रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा
रोहा। रोहा के फुलोगुड़ी में अखिल असम छात्र संघ (आसू) की दक्षिण-पश्चिम नौगांव आंचलिक समिति का 24वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से 51 सदस्यीय नई समिति का गठन किया गया। इसमें वसंत सईकिया को अध्यक्ष और उज्ज्वल दास को सचिव चुना गया।
फुलोगुड़ी स्थित 238 नंबर प्राथमिक विद्यालय परिसर में फुलोगुड़ी शाखा छात्र संघ के सौजन्य से आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ सुबह दक्षिण-पश्चिम नौगांव आंचलिक आसू के प्रभारी अध्यक्ष वसंत सईकिया द्वारा ध्वजारोहण और सचिव मृदुल बरुवा द्वारा शहीद तर्पण के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिनिधियों का पंजीकरण किया गया।
दक्षिण-पश्चिम नौगांव आंचलिक आसू के सचिव मृदुल बरुवा की अध्यक्षता और पंकज ज्योति बोरा के संचालन में आयोजित प्रतिनिधि सभा का उद्घाटन बरकला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने किया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल असम छात्र संघ के वित्त सचिव गौरीशंकर सईकिया तथा निर्दिष्ट वक्ता के रूप में संगठन के क्रीड़ा सचिव मृगांक शेखर भराली हजारिका उपस्थित रहे। असम सेना के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज ज्योति बोरा तथा उन्नति सभा के गणेश डेका और क्षितिष दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथियों में नौगांव जिला आसू के अध्यक्ष सीमांत बोरा, उपाध्यक्ष संजय कुमार काकोति, सचिव कंकन ज्योति बरुवा, फुलोगुड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजना फुकन और 238 नंबर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निर्माली भुइयां शामिल थीं। इसके अलावा अखिल असम, नौगांव जिला, दक्षिण-पश्चिम आंचलिक और रोहा आंचलिक आसू के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
शाम चार बजे आयोजित विषय सभा में सर्वसम्मति से वसंत सईकिया को अध्यक्ष और उज्ज्वल दास को सचिव चुनते हुए दक्षिण-पश्चिम नौगांव आंचलिक आसू की 51 सदस्यीय नई समिति गठित की गई। शाम को सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें