कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
रिपोर्ट: सोयल खेतान, रोहा
रोहा। अखिल असम छात्र संघ (आसू) के आह्वान पर रोहा आंचलिक आसू की ओर से वर्ष 2008 में 30 अक्टूबर को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शुक्रवार शाम रोहा के नतुन चारिआली में कैंडल जलाकर मृतकों को याद किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत लोगों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में रोहा आंचलिक आसू के सलाहकार संजय कुमार काकोति, अध्यक्ष आकाश दास सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें