लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर और लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर प्रेरणा की ओर से संयुक्त रूप से निःशुल्क स्कूल नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था जिसमें वार्ड नंबर 6 स्थित सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय के कक्षा आठवीं से दसवीं तक के लगभग 35 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई थी।
विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण सबोटी स्थित समरप्रित हॉस्पिटल में नेत्र विशेषज्ञ लायन डॉक्टर के. एम. रीवा दास की देखरेख में किया गया। जांच के दौरान आंखों से संबंधित मामूली समस्याओं से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं थीं , जबकि दृष्टि संबंधी जरूरतों के आधार पर चयनित 15 विद्यार्थियों को आज उनके वार्ड नंबर 6 स्थित सर्वेश्वर बरुआ उत्तर लखीमपुर हिंदी विद्यालय परीसर में जाकर लायंस क्लब के पदाधिकारीयों द्वारा चश्मे उपलब्ध कराए गयें।
चश्मा पहनकर इन बच्चों में इतनी खुशी देखी गई जैसे मानो उन्होंने इतनी साफ किताबों के अक्षर को कभी ना देखा हो। इस विद्यालय के नन्हे बच्चे खिल खिलाते हुए लायन्स क्लब के पदाधिकारी के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए देखे गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, सचिव मनोज कुमार भारद्वाज, डॉक्टर के. एम. रीवा दास, डॉक्टर ए. एस. तालुकदार, डॉक्टर मून रुद्रापाल, मानिक लाल दामानी तथा लायंस क्लब ऑफ लखीमपुर प्रेरणा की अध्यक्ष ताजवारा सुल्ताना तालुकदार और कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला दिनोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्वास्थ्य और शिक्षा को जोड़ने वाली इस पहल को जरूरतमंद विद्यार्थियों के हित में सराहनीय कदम रहा।



.png)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें