टोक्यो में 70–78 किलोग्राम वर्ग में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया टियोक का गौरव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टोक्यो में 70–78 किलोग्राम वर्ग में चौथा स्थान हासिल कर बढ़ाया टियोक का गौरव



अंतरराष्ट्रीय पंजा चैंपियनशिप में उपलब्धि पर हीरकजीत बोरा को बधाई



रिपोर्ट : बिजू तुनवाल, टियोक


टियोक। टियोक के पहूचुंगी गांव निवासी रुबुल बोरा और ज्योतिमा गोगोई के इकलौते पुत्र हीरकजीत बोरा ने जापान के टोक्यो में IFA द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पंजा चैंपियनशिप में 70–78 किलोग्राम वर्ग में चौथा स्थान हासिल कर टियोक का गौरव बढ़ाया है।


अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विश्व के 26 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले हीरकजीत ने BCAI द्वारा आयोजित हाल ही में संपन्न अखिल भारतीय पंजा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय पंजा चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की थी।


हीरकजीत की इस उपलब्धि पर चंद्रकमल बेजबरुआ महाविद्यालय, टियोक के प्राचार्य डॉ. बिनयब्रत राजखोवा के नेतृत्व में महाविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने टियोक के बाम गुवाल गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


वर्तमान में ज्ञानपीठ एकेडमी, टियोक में उच्चतर माध्यमिक कला शाखा के द्वितीय वर्ष के छात्र हीरकजीत बोरा को प्राचार्य डॉ. बिनयब्रत राजखोवा ने उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की यात्रा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```