नई दिल्ली। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 19 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मंगोलिया की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव साझा किए और असम लोक भवन की ओर से युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही पहलों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई दो प्रमुख पहलों ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘नमो मातृभूमि सुरक्षा एवं स्वावलंबन संकल्प सप्ताह’ के बारे में प्रधानमंत्री को बताया।
इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनमें जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है।
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मार्गदर्शन और मुलाकात के दौरान हुई बातचीत के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें