गुवाहाटी। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला समिति की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष सुनीता सराफ ने सभी को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए किया।
सांस्कृतिक संध्या में समिति की सदस्यों के साथ समाज की अनेक महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सचिव मंजू अग्रवाल के सहयोग से नृत्य, सोलह शृंगार तथा प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पूर्व अध्यक्ष मीना पोद्दार ने हाउजी खेल का आयोजन कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया तथा विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में रश्मि जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष निर्णय करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इसके बाद सभी महिलाओं के लिए स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में दीपा सराफ, ललित अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, उषा सांगानेरिया, शशि अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल सहित समिति की अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में अध्यक्ष सुनीता सराफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें