गुवाहाटी। माहेश्वरी महिला समिति, गुवाहाटी एवं विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी (असम प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आसाम माहेश्वरी भवन में आयोजित दस दिवसीय योग सत्र संपन्न हुआ।
प्रशिक्षिका पुष्पा सोनी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। सहज एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष वंदना बिहानी, सचिव निगम तापड़िया सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सत्र के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षिका पुष्पा सोनी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति भी आभार जताया गया।
समापन अवसर पर संपर्क अधिकारी रिंकू काबरा ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें