सेवा भारती गौहाटी द्वारा तीन नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सेवा भारती गौहाटी द्वारा तीन नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

 


सेवा भारती गुवाहाटी द्वारा एक सप्ताह में तीन नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविरों का आयोजन किया गया ।


प्रथमत: शहर के रानी ग्रामीण अंचल में मैरापुर इलाक़े में स्थित मानिकपुर प्राथमिक स्कूल , में अत्याधुनिक मशीनों से एक नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर स्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन किया गया ,इसमें क़रीब 70 विद्यार्थी लाभान्वित हुए तथा इनमें से 7 विद्यार्थियों को चश्मा बनवा कर दिया जाएगा।


समस्त कार्यक्रम में सेवा भारती के अध्यक्ष पंकज जलान एवं सेवा भारती की पूरी टीम सहयोग रहा। सेवा भारती गुवाहाटी के सचिव प्रदीप नाहटा ने बताया कि सेवा भारती समय समय पर शहर में एवं उसके उपनगरीय इलाकों में सेवा कार्य करती रहती है; इसी कड़ी में इन शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल में नगर के विभिन्न विद्यालयों में इस तरह के १५ और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के चार नेत्र परीक्षक नीतू सील, प्रियंका दास, विनोद कुमार पाल एवं रूपम कारीकर ने अपनी सेवाएँ दी । सेवा भारती की तरफ़ से मुख्य रूप से कश्यप कांति सरकार, दिगंत दास, दिलीप दास, ऊषा कलिता एवं पुरीवा ठाकुरिया ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दी । इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में विद्यालय के मुख्याध्यापक भुवन चंद्र दास एवं अन्य शिक्षकों की मुख्य भूमिका रही। 


द्वितीय शिविर फ़ाटाशील की हरिजन कॉलोनी के महात्मा गांधी स्कूल में संचालित हुआ इसमें 60विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया इसमें से चार बच्चों को चश्मा दिया जाएगा। सेवा भारती की तरफ से सचिव प्रदीप नाहटा, सहसचिव किशोर ठाकुरिया, अमित कंसल ,चंदन सेठिया, दुलाल चंद्र साहा ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संघ चालक गुरु प्रसाद मेधी ने अपनी सेवाएं दीं।


कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के मुख्याध्यापक कामराजु एवं कॉलोनी के मुख्य समाज सेवक शिवा बासफॉर का विशेष योगदान रहा ।इस अवसर पर उपस्थित सभी जनो ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर हुए उन्हें याद किया ।


इसी तरह तृतीय नेत्र् परीक्षण शिविर शहर के मालिगाँव के आदिमगिरी ग्रामीण अंचल में शंकर देव शिशु निकेतन प्राथमिक विद्यालय, में विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन किया गया , इसमें 165 विद्यार्थी लाभान्वित हुए तथा इनमें से 7 लोगों को चश्मा बनवा कर दिया जाएगा। द्वीतीय एवं तृतीय कार्यक्रम में भी विजन स्प्रिंग फाउंडेशन के चारों नेत्र परीक्षक नीतू सील, प्रियंका दास, विनोद कुमार पाल एवं रूपम कारीकर ने अपनी सेवाएँ दी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख राजेश देशकर एवं सह क्षेत्र सेवा प्रमुख सुरेंद्र तालखेड़कर के मार्गदर्शन में इन तीनों शिविरों का आयोजन किया गया । तृतीय शिविर में सेवा भारती की तरफ़ से मुख्य रूप से सचिव प्रदीप नाहटा, कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा अमित कंसल एवं दिगंत बोरा उपस्थित थे। इस तृतीय कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में विद्यालय के मुख्याध्यापिका दीपा क्षेत्री एवं अन्य शिक्षकों की मुख्य भूमिका रही। तीनों शिविरों के आयोजन नें सेवा भारती पूर्वांचल के अध्यक्ष डॉ निर्मल बेड़िया की महत्ती भूमिका रही।


इस अवसर पर सेवा भारती गुवाहाटी के सचिव ने सेवा भारती गुवाहाटी द्वारा किए जाने वाले विभिन्न सेवा कार्यों के बारे में प्रकाश डाला एवं सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। तीनों विद्यालयों के प्रधान अध्यापक एवं सभी शिक्षकों ने सेवा भारती गौहाटी के इस सेवा मुलक कार्य की बहुत प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```