शुक्तो बंगाली भोजन की पारंपरिक सब्जी है, जिसमें कई सब्जियों का स्वाद एक साथ मिलता है।
सामग्री:
करेला, आलू, कच्चा केला, बैंगन और कद्दू
पंचफोरन 1 चम्मच
अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
सरसों का तेल 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
हल्दी थोड़ी सी
दूध आधा कप
बनाने की विधि:
सब्जियों को काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करके पंचफोरन डालें। इसके बाद सब्जियां डालकर हल्का भूनें। हल्दी, नमक और अदरक डालें। थोड़ा पानी डालकर सब्जियों को पकाएं। अंत में दूध डालकर कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें