लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष लायन रवि हरलालका के नेतृत्व में स्थानीय कुमार पट्टी स्थित प्राग्ज्योतिष इंग्लिश हाई स्कूल में “Harmony in Humanity” (मानवता में सद्भाव) विषय पर लायंस पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से शांति, एकता और मानवता का संदेश प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की चेयरपर्सन लायन डॉ. वंदना मिंडा हेड़ा के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढाया।
कार्यक्रम के समापन पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन प्रेम अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों सहित विद्यालय के पदाधिकारीगण एवं प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शांति, आपसी सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कला के माध्यम से उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।
लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की यह पहल युवा पीढ़ी को मानवता, एकता और विश्व शांति का संदेश देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें