नगांव मारवाड़ी महिला मंच की ‘उड़ान’ फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


नगांव मारवाड़ी महिला मंच की ‘उड़ान’ फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन


पूजा माहेश्वरी


नगांव। नगांव मारवाड़ी महिला मंच की सदस्याओं द्वारा 23 अक्टूबर, शुक्रवार को तेरापंथ भवन, नगांव में ‘उड़ान’ फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में गुवाहाटी, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं के साथ-साथ स्थानीय विक्रेताओं ने भी अपने स्टॉल लगाए।


प्रदर्शनी में वस्त्र एवं परिधान, बेडशीट, टेबलवेयर, फुटवेयर, किड्सवेयर, असली एवं इमिटेशन ज्वेलरी, दीपावली की सजावटी वस्तुएँ, उपहार सामग्री सहित अनेक आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की विस्तृत श्रृंखला ने आगंतुकों को आकर्षित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती शकुंतला कर्वा तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन श्रीमती भारती नाहटा एवं श्रीमती मंजू कोठारी द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया गया। मंच की सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


प्रदर्शनी में महिलाओं एवं युवतियों ने अपनी पसंद की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही बच्चों और बड़ों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा आकर्षक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस आयोजन ने न केवल खरीदारी और मनोरंजन का अवसर प्रदान किया, बल्कि स्थानीय व्यापारियों एवं विभिन्न शहरों से आए विक्रेताओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक अच्छा मंच भी उपलब्ध कराया।


कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंच की अध्यक्षा श्रीमती हर्षदा सोलंकी, सचिव श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू अग्रवाल ने सभी सदस्याओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```