अग्रसेन जयंती समारोह में मानवता की पहल, रक्तदान शिविर सफल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


अग्रसेन जयंती समारोह में मानवता की पहल, रक्तदान शिविर सफल



मारवाड़ी हॉस्पियल्स में आयोजित शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह 


गुवाहाटी, 25 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे चरण के अंतर्गत रविवार को समस्त अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया।

अग्रवाल सभा, अग्रवाल युवा परिषद, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 48 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से विभिन्न कारणों से 18 लोग रक्तदान के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए, जबकि 30 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

शिविर के संयोजक प्रदीप भुवालका ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर अपना जीवन का 63वां रक्तदान किया, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मारवाड़ी हॉस्पिटल के अध्यक्ष शरत कुमार जैन ने शिविर का दौरा कर आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सुजीत बुखरेडिया एवं पूनम अग्रवाल थे। शिविर में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन जाजोदिया, अग्रवाल युवा परिषद के अध्यक्ष रंजन अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जालान, महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष के अध्यक्ष विजय अग्रवाल तथा अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष स्वाति अग्रवाल सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अग्रवाल सभा के जनसंपर्क संयोजक विवेक सांगानेरिया ने बताया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से समस्त अग्रवाल समाज ने मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Reengineer Your Life
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```