वृंदावन गार्डन में मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा ने आयोजित किया गरबा उत्सव
गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच की समृद्धि शाखा की ओर से गुवाहाटी के गौशाला स्थित वृंदावन गार्डन में ‘रॉक एंड ढोल डांडिया’ का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और डांडिया की खनक के बीच युवा देर रात तक गरबा और डांडिया की धुनों पर थिरकते रहे। कार्यक्रम में युवाओं के साथ समाज के अन्य लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा, दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद डीजे साजी और सागर की प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बना दिया। संगीत की धुनों पर प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया खेलकर समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का संचालन गौरव मोदी ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से प्रतिभागियों को पूरे समय कार्यक्रम से जोड़े रखा और उत्साह बनाए रखा।
समृद्धि शाखा की अध्यक्ष सारिका भंडारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें